विनेश फोगाट को पेरिस ओलम्पिक से बाहर किये जाने पर बोले अखिलेश यादव ‘मामले में करवाया जाए जाँच’

माही अंसारी
डेस्क: विनेश फोगाट के वेट ज्यादा पाए जाने पर उन्हें पेरिस ओलंपिक के फाइनल से बाहर कर दिया गया है। विनेश का भार तय वज़न से कुछ ग्राम अधिक पाया गया है। अख़िलेश यादव ने इस मामले की जाँच की मांग करते हुए ट्वीट किया, ‘विनेश फोगाट के फ़ाइनल में न खेल पाने की चर्चा की तकनीकी कारणों की गहरी जाँच-पड़ताल हो और सुनिश्चित किया जाए कि सच्चाई क्या है और इसके पीछे की असली वजह क्या है।’

थरूर बोले, ”मैं नहीं जनता कि ये कैसे हुआ। मेरे लिए जो सबसे दुख की बात है वो ये कि उनकी सारी मेहनत का वह इनाम नहीं मिला, जिनके वह काबिल थीं।’ इससे पहले भारतीय ओलंपिक संघ ने बयान जारी विनेश के अयोग्य करार दिए जाने की जानकारी दी थी।











