वाराणसी ने 17वी सब जूनियर प्रतियोगिता मे बालक वर्ग मे स्वर्ण पदक व बालिका वर्ग मे कांस्य पदक् किया हासिल

जैफ खान समीर
वाराणसी: उत्तर प्रदेश रोल बाल खेल संघ के तत्वाधान में आगरा में 16 से 18 अगस्त तक आयोजित 17वीं सब-जूनियर (U-14) राज्यस्तरीय रोल बाल प्रतियोगिता में बालिका वर्ग मे वाराणसी ने मेरठ को 4-1 के गोल से हराकर सेमी फाइनल्स में प्रवेश किया और कांस्य पदक हासिल किया। जिसमें तनिष्का, साक्षी, विद्या, कोमल, अन्वेशा आदि थे।

इस उपलब्धि पर रोल बॉल संघ कए पदाधिकारीगण शैलेश त्रिवेदी, रीना सिंह, नीलू मिश्रा, राकेश कुमार पाण्डेय, विजया पाण्डेय, बृजेश सिंह, संदीप सिंह, श्याम जी, अरविन्द चक्रवाल, सुनीता तिवारी, आर0बी0 मौर्य, मनोज कुशवाहा, आर0बी0 यादव आदि ने खिलाडियों को बधाईयां दी और उज्जवल भविष्य की कमाना की।











