AIMIM प्रमुख सांसद असददुदीन ओवैसी ने वक्फ बिल पर कहा ‘भाजपा और संघ वक्फ संपत्तियों को लेकर अफवाह फैला रहे है’

आदिल अहमद
डेस्क: एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने आरोप लगाया है कि बीजेपी और आरएसएस वक्फ़ प्रॉपर्टी को लेकर अफ़वाह फैला रहे हैं। उन्होंने वक्फ अमेंडमेंट बिल पर पत्रकारो से बात करते हुवे अपना नजरिया रखा और कहा कि तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और ओडिशा के 13 हिन्दू बंदोबस्ती बोर्ड की सम्पति देखे तो वह 10 लाख एकड़ है।

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा , ‘नरेंद्र मोदी सरकार ये बिल वक्फ़ संपत्ति में बेहतरी के लिए नहीं लाई है। ये बिल वक्फ़ बोर्ड को ख़त्म करने के लिए लाया गया है।’ कुछ दिन पहले भी एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने वक्फ़ बोर्ड को लेकर प्रतिक्रिया दी थी।











