कल लेंगी आतिशी दिल्ली के मुख्यमंत्री की शपथ

ईदुल अमीन
डेस्क: आतिशी 21 सितंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। आम आदमी पार्टी ने पहले यह तय किया था कि 21 सितंबर को केवल आतिशी ही शपथ लेंगी। वहीं कैबिनेट में जगह पाने वाले दूसरे मंत्रियों को बाद में शपथ दिलाई जाएगी। लेकिन बाद में यह फ़ैसला हुआ कि बाकी के मंत्री भी उसी दिन शपथ लेंगे।

आतिशी दिल्ली की मुख्यमंत्री की कुर्सी बैठने वाली तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं। उनसे पहले बीजेपी की तरफ़ से सुषमा स्वराज और कांग्रेस की तरफ़ से शीला दीक्षित सीएम का पद संभाल चुकी हैं।











