नए लेबर यूनियन की मान्यता हेतु सैमसंग के 1500 कर्मचारियों का जारी है 11 दिनों से विरोध प्रदर्शन

तारिक खान
डेस्क: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में पिछले 11 दिनों से ‘सैमसंग’ के लगभग 1500 कर्मचारी विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। इस वजह से कंपनी के उत्पादन में भारी गिरावट आई है। कर्मचारियों की मांग है कि ‘सैमसंग’ उनके नए बने लेबर यूनियन, इंडियन लेबर वेलफ़ेयर यूनियन (एसआईएलडब्ल्यूयू) को मान्यता दे।

‘सैमसंग इंडिया’ ने एक बयान जारी करते हुए कहा है, कर्मचारियों की भलाई ही कंपनी की प्राथमिकता है। हमने चेन्नई के प्लांट में प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों से बातचीत शुरू कर दी है। हम जल्द ही कर्मचारियों के सभी मुद्दों को सुलझा लेंगे। वहीं पुलिस ने बिना मंज़ूरी मार्च निकालने पर 104 कर्मचारियों को हिरासत में भी लिया था। हालांकि बाद में उनको छोड़ भी दिया गया।











