मानहानि केस में 15 दिनों की सज़ा होने पर बोले संजय राऊत ‘पंद्रह साल की और सज़ा हो जाने दो’

आफताब फारुकी
डेस्क: शिव सेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत को मुंबई की एक अदालत ने मानहानि केस में दोषी ठहराते हुए 15 दिन की जेल की सज़ा सुनाई है। हालांकि ख़बरों के मुताबिक़ संजय राउत को इस मामले में ज़मानत भी मिल गई है। संजय राऊत ने इस मामले में भाजपा पर निशाना साधा है।

संजय राउत पर आरोप था कि उन्होंने बीजेपी नेता किरीट सोमैया की पत्नी डॉ। मेधा किरीट सोमैया की मानहानि की थी। उन्होंने मेधा किरीट पर भ्रष्टाचार के एक मामले में शामिल होने का आरोप लगाया गया था।











