आप सांसद संजय सिंह ने कहा ‘भाजपा मुख्यमंत्री आवास कब्ज़ा करना चाहती है’

आदिल अहमद
डेस्क: आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को मुख्यमंत्री आवास न देने का आरोप लगाया है। आप नेता संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भाजपा के लोग मुख्यमंत्री आवास पर कब्जा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा 27 सालो से चुनाव हार रही है, जब जीत नही पा रही तो मुख्यमंत्री आवास कब्ज़ा करना चाहती है।

उन्होंने कहा है, ‘मुख्यमंत्री के तौर पर आतिशी जी को उस आवास में जाना था। कहने के बाद भी मुख्यमंत्री आवास आतिशी जी को नहीं अलॉट किया जा रहा है। उन्होंने वहां पर मुख्यमंत्री का कैंप कार्यालय बनाकर मीटिंग शुरू की, बैठक करने के बावजूद वहां के स्टाफ को खाली करा दिया। कैंप कार्यालय भी वहां नहीं चलेगा।”











