वाराणसी: पैगम्बर-ए-इस्लाम की शान में गुस्ताखी करने वाले यति नरसिम्हानन्द के खिलाफ नहीं थम रहा मुस्लिम समाज का आक्रोश, शहर काज़ी के नेतृत्व में मुस्लिम समाज ने ज्ञापन देकर किया मुकदमा दर्ज करने की मांग

शफी उस्मानी
वाराणसी: पैग़म्बर-ए-इस्लाम (स0) की शान में गुस्ताख़ी करने वाले यति नरसिम्हानन्द के खिलाफ मुस्लिम समाज का आक्रोश थमने का नाम नही ले रहे है। इसी क्रम में आज वाराणसी में शहर काज़ी सदर मौलाना हसीन अहमद हबीबी के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में मुस्लिम समाज के लोगो ने जिला मुख्यालय पहुच कर ज्ञापन देते हुवे यति नरसिम्हानन्द के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग किया।


अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था को संबोधित ज्ञापन लेने के लिए कैंट इस्पेक्टर मौके पर आये और उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले में आवश्यक निर्देशानुसार कार्यवाही किया जायेगा।











