अखिलेश यादव ने कहा ‘कांग्रेस से हमारा गठबंधन जारी रहेगा’

तारिक खान
डेस्क: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को कहा कि उनकी पार्टी का कांग्रेस के साथ गठबंधन जारी रहेगा। उत्तर प्रदेश की दस विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। समाजवादी पार्टी ने बुधवार को इनमें से छह सीटों के लिए अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए थे।

इस पर उन्होंने कहा, ‘मैं सिर्फ़ ये कहना चाहता हूं कि उप चुनाव में इंडिया गठबंधन मौजूद होगा।समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन बरकरार रहेगा।’ हालांकि उन्होंने इस बारे में विस्तार से बात नहीं की और कहा कि आज का माहौल इस पर बात करने का नहीं है। हरियाणा चुनावों में कांग्रेस की हार के बाद समाजवादी पार्टी ने यूपी में उप चुनावों के लिए अपने छह उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए थे।
दरअसल कांग्रेस उपचुनाव में अपने लिए पांच सीटें मांगी थी। इसके बाद से कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के गठबंधन को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।











