एग्जिट पोल पर बोले मुख्य चुनाव आयुक्त ‘प्रेस के लिए अत्ममंथन की ज़रूरत है’

माही अंसारी
डेस्क: हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद अधिकतर एग्जिट पोल ने राज्य में कांग्रेस को सबसे बड़ी पार्टी या बहुमत मिलने की भविष्यवाणी की थी, लेकिन परिणाम में बीजेपी को बहुमत मिला. इसके बाद से फिर से एग्जिट पोल की विश्वसनीयता को लेकर सवाल उठ रहे हैं. चुनाव आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने मंगलवार को एग्जिट पोल को लेकर बयान दिया है.

उन्होंने कहा, ‘गिनती शुरू होते ही 8 बजकर 5 मिनट और 10 मिनट पर परिणाम आने लगते हैं. ये नॉनसेंस है. बोला जाता है कि ये इतने से आगे हैं. हमारी पहली गिनती 8.30 बजे शुरू होती है. ऐसा तो नहीं है कि एग्जिट पोल को सही ठहराने के लिए ऐसा किया जाता है. हम पहले राउंड की गिनती में 9 बजकर 5 मिनट, 10 मिनट या 20 मिनट भी लग जाते हैं. इसे हम वेवसाइट पर 9 बजकर 31 मिनट पर डालते है.’











