चुनावो की घोषणा के साथ कांग्रेस ने किया झारखण्ड और महाराष्ट्र में वरिष्ठ पर्यवेक्षको की नियुक्ति

अनुपम राज
डेस्क: चुनाव आयोग ने मंगलवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीख़ों की घोषणा कर दी। महाराष्ट्र में एक चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा। वहीं झारखंड में दो चरण में मतदान होंगे। पहले चरण का मतदान 13 नवंबर और दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा। दोनों राज्यों में मतगणना 23 नवंबर को होगी। इस बीच कांग्रेस ने दोनों राज्यों के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं।

कांग्रेस ने पश्चिम महाराष्ट्र के लिए टीएस सिंह देव और एमबी पाटिल को वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। पार्टी ने उत्तरी महाराष्ट्र की ज़िम्मेदारी डी। अनसूया सीताक्का और सैयद नासिर हुसैन की दी है। इसके अलावा मराठवाड़ा के लिए कांग्रेस ने राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और उत्तम कुमार रेड्डी को वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया है।











