सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पूर्णतिथि पर अल्पसंख्यक सभा ने पेश की खिराज-ए-अकीदत
शफी उस्मानी
वाराणसी: समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व रक्षामंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री पद्म विभूषण मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर औरंगाबाद स्थित अल्पसंख्यक सभा के कैम्प कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष अल्पसंख्यकसभा वाराणसी मोहम्मद हैदर ‘गुड्डू’ की कयादत में गुले-खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।
इस अवसर पर मोहम्मद हैदर गुड्डू ने कहा कि नेता जी हमेशा अल्पसंख्यकों के हितों के लिए लड़ते रहे, चाहे परिस्थियां जैसी भी रही हो, वह हमेशा चट्टान की तरह खड़े रहे। नेता जी खुद मे एक आन्दोलन थे। भारतीय राजनीति में उनका कोई बदल नहीं मिल सकता है।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व पार्षद एवं पूर्व दक्षिणी विधानसभा अध्यक्ष शमीम अंसारी एवं महानगर महासचिव अल्पसंख्यक मोहम्मद अजफर ‘गुड्डू मास्टर’ ने संयुक्त रूप से किया। खिराजे-अकीदत पेश करने वालों में मन्नू अंसारी, लतीफ अहमद लतीफ, मोहसिन अंसारी, इम्तियाज अहमद अंसारी, वसीम अब्बास, शमशीर आलम मंसूरी, गुलाम हुसैन, आसिफ मोनू, गुल्जार अहमद, शहज़ादे खान, शकील अहमद, एजाज़ अहमद खां, हसीन अहमद खां, हैदर कुरैशी, मोहम्मद शेख, रिंकू मौजूद रहे।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..