हरियाणा में हार पर कांग्रेस ने उठाया ईवीएम की ईमानदारी पर सवाल तो बोले ओवैसी ‘ईवीएम से जीत जाते तो सही, हार जाते है तो गलत?’

आफताब फारुकी
डेस्क: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने हरियाणा में कांग्रेस की हार और ईवीएम पर दोष डालने को लेकर प्रतिक्रिया दी है। हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से कहा, ‘आप कुछ भी बोलो। ईवीएम पर दोष डालना तो आसान है। ईवीएम से जीत जाते हैं तो सही है और हार जाते हैं तो गलत बात है।’

हरियाणा में लगातार बीजेपी ने तीसरी बार सत्ता में वापसी की है। पार्टी ने 90 में से 48 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस के खाते में 37 सीटें गई। इंडियन नेशनल लोक दल को 2 सीटें मिली है। निर्दलीय ने 3 सीटों पर जीत हासिल की है।











