बोले शिवसेना नेता संजय राऊत ‘कांग्रेस एक राष्ट्रीय और भाजपा से भी बड़ी पार्टी है’

आफताब फारुकी
डेस्क: महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों से पहले संजय राउत ने कांग्रेस पार्टी और बीजेपी दोनों पर बयान दिया है। महाविकास अघाड़ी के घटक दल शिव सेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत ने कहा, ‘कांग्रेस एक राष्ट्रीय और बीजेपी से भी बड़ी पार्टी है। अलग-अलग देशों में भी कांग्रेस के नाम से कई पार्टियां हैं, तो बड़ी पार्टियों से हम क्या बात करेंगे। दिल्ली में उनके हाई कमांड से बात हो रही है। महाराष्ट्र के सभी नेता हमारे मित्र हैं।’












