दिल्ली शराब निति में कथित घोटाले के एक और आरोपी अमनदीप सिंह ढल को सुप्रीम कोर्ट ने दिया ज़मानत

मोनू अंसारी
डेस्क: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली शराब नीति में कथित घोटाले से जुड़े केस में जेल में बंद अमनदीप सिंह ढल को ज़मानत दे दी है। लाइव लॉ के मुताबिक़, सुप्रीम कोर्ट के इस फ़ैसले के बाद कथित दिल्ली शराब नीति घोटाले के मामले में जेल में बंद सभी अभियुक्तों को ज़मानत मिल चुकी है।

दिल्ली हाईकोर्ट नेसीबीआई मामले में ढल की नियमित जमानत के लिए उनकी याचिका ख़ारिज कर दी थी। हाईकोर्ट के इसी फ़ैसले को अमनदीप सिंह ढल ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा, ‘इस मामले के लगभग 300 गवाह हैं, जिनसे सीबीआई को पूछताछ करनी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अभियुक्त डेढ़ साल से हिरासत में हैं।’ सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने कहा कि और ज़्यादा हिरासत से कोई भी उद्देश्य पूरा नहीं होगा। कथित शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अमनदीप सिंह ढल को पहले ही ज़मानत मिल गई थी।










