रिया चक्रवर्ती के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी करने की सीबीआई याचिका किया सुप्रीम कोर्ट ने खारिज

मो0 कुमेल
डेस्क: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को सीबीआई, महाराष्ट्र सरकार और ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन की ओर से दायर उस याचिका को ख़ारिज कर दिया है, जिसमें अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती, उनके भाई और माता-पिता के ख़िलाफ़ लुक आउट सर्कुलर जारी करने के लिए कहा गया था।

सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने उनकी मौत की जाँच के लिए पटना में एक एफ़आईआर करवाई थी। इसके बाद ये मामला सीबीआई को सौंपा गया था। लाइव लॉ की ख़बर के अनुसार जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस केवी विश्वनाथन की पीठ ने कहा कि ये अर्ज़ी गंभीर नहीं है और ये सिर्फ़ इसलिए दायर की गई है क्योंकि अभियुक्त ‘हाई प्रोफ़ाइल’ पृष्ठभूमि से आते हैं।









