इसराइल द्वारा गज़ा में मानवीय सहायता रोके जाने के आरोपों पर अमेरिका ने शुरू किया इसराइल की वकालत, कहा ‘मानवीय सहायता पहुंचने से रोकने में अमेरिकी कानूनों का उल्लंघन नहीं’

आफताब फारुकी
डेस्क: अमेरिका ने कहा है कि इसराइल ने ग़ज़ा में मानवीय सहायता पहुंचने से रोकने में अमेरिकी कानूनों का उल्लंघन नहीं किया है। अमेरिका ने इससे पहले इसराइल को अल्टीमेटम दिया था कि वह 30 दिनों के भीतर ग़ज़ा में मानवीय सहायता की पहुंच बढ़ाए या फिर सैन्य सहायता बंद होने का जोखिम उठाए।

हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि जबालिया शरणार्थी कैंप तक मानवीय सहायता पहुंचाई गई है या नहीं। वहीं अमेरिकी दावे से अलग संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि ग़ज़ा में पहुंचाई जा रही मानवीय सहायता इस साल के सबसे निचले स्तर पर है।











