रुस ने युक्रेन पर किया अब तक का सबसे बड़ा हमला, रुसी मिसाइलो और ड्रोन से दहला युक्रेन

आफताब फारुकी
डेस्क: बीती रात रूस ने यूक्रेन की कई जगहों पर कई मिसाइलों और ड्रोन से हमले किए है। यह सितंबर के बाद से यूक्रेन पर रूस की ओर से किया गया सबसे बड़ा हमला है। इस हमले में रूस ने फिर से यूक्रेन के ऊर्जा ढांचों को निशाना बनाया है जिनमें जनरेटर और ट्रांसमिशन स्टेशन शामिल हैं।

उनका कहना है कि आग लगने की वजह से आवासीय इमारतें, ऊंची इमारतें, कारें, एक शॉपिंग सेंटर और एक बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है। यूक्रेन की राजधानी कीएव में मिसाइलों और ड्रोन को रोका गया था जिनके टुकड़े कई जगहों पर गिरे हैं, लेकिन किसी के घायल होने की ख़बर नहीं है।











