उपचुनाव नतीजो पर बोली मायावती ‘जब तक फर्जी वोट डालने से रोकने के लिए चुनाव आयोग कदम नहीं उठाता तब तक हमारी पार्टी कोई उपचुनाव नहीं लड़ेगी’

तारिक खान
डेस्क: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती ने रविवार को कहा है कि जब तक फर्जी वोटों को डालने से रोकने के लिए चुनाव आयोग कोई कदम नहीं उठाता है, तब तक उनकी पार्टी कोई भी उपचुनाव नहीं लड़ेगी। यूपी उपचुनाव के नतीजों के बाद मायावती ने रविवार को कहा, ‘यूपी में नौ विधानसभा में हुए उपचुनाव में इस बार जो वोट पड़े हैं और उसके बाद जो नतीजे आए हैं, उसको लेकर ये आम चर्चा है। ये मैं खुद नहीं कह रही हूं।’

मायावती ने कहा, ‘यह अपने देश में लोकतंत्र के लिए बहुत बड़े खतरे की घंटी भी है। ऐसी स्थिति में अब हमारी पार्टी ने ये फैसला लिया है कि जब तक देश में फर्जी वोटों को डालने से रोकने के लिए देश के चुनाव आयोग द्वारा कोई सख्त कदम नहीं उठाए जाते हैं तब तक हमारी पार्टी देश में ख़ासकर अब कोई भी उपचुनाव नहीं लड़ेगी।’











