पीएम मोदी और यूपी सीएम योगी के बयान पर बोले अशोक गहलोत ‘यह देश का दुर्भाग्य है कि ‘एक हैं तो सेफ हैं’ और ‘बटेंगे तो कटेंगे’ जैसे नारे पीएम और सीएम दे रहे है

आदिल अहमद
डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, ‘यह देश का दुर्भाग्य है कि “एक हैं तो सेफ हैं” और “बटेंगे तो कटेंगे” जैसे शब्दों से काम लिया जा रहा है। आज़ादी के बाद मैंने आज तक नहीं देखा कि किसी नेता ने इन शब्दों से कभी काम लिया हो, चाहे वो किसी भी पार्टी का हो, उन्होंने ये शब्द कभी काम में नहीं लिए।’












