वाराणसी: मिट्टी की दीवार ढहने से 11 मजदूर मलबे में दबे, एक की मौत, ठेकेदार फरार

माही अंसारी
वाराणसी: वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र में पानी टंकी के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब मिट्टी की एक ऊंची दीवार अचानक ढह गई और वहां काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए। इस हादसे में कुल 11 मजदूर मलबे की चपेट में आ गए, जिनमें से 25 वर्षीय बबलू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को तत्काल बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

दुर्घटना में बबलू की मौत हो गई, जबकि उनके पिता, 45 वर्षीय मुन्नालाल, और 25 वर्षीय प्रकाश की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद ठेकेदार अरुण तिवारी मौके से फरार हो गया। अन्य घायल मजदूरों में मनोज, विनोद, यूथ, सूबेदार, राजू, टिंकू और राजकुमार को हल्की चोटें आई हैं।











