वाराणसी: छठ पूजा के दौरान फंदे से लटकी मिली विवाहिता, पुलिस जुटी जाँच में

शफी उस्मानी
वाराणसी: मंडुआडीह थाना क्षेत्र के आदर्श नगर तुलसीपुर कॉलोनी में शुक्रवार को एक 26 वर्षीय विवाहिता सोनी सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पति चंदन ने 112 नंबर पर सूचना दी, जिसके बाद एसीपी रोहनिया संजीव शर्मा, फॉरेंसिक टीम, और मंडुआडीह पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

चंदन ने आगे बताया कि उनकी शादी 2021 में हाजीपुर, बिहार के एक मंदिर में हुई थी। हालांकि, पिछले कुछ महीनों से दोनों के बीच मतभेद चल रहे थे, और चंदन ने पांच महीने पहले वाराणसी कोर्ट में तलाक की याचिका दायर की थी। हाल ही में 14 नवंबर को तलाक संबंधी नोटिस भी प्राप्त हुआ था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत एकत्रित किए हैं और पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।











