वाराणसी: त्योहार के जश्न में जब हर कोई अपनों के बीच खुशियां बांट रहा था, तब चोरों ने मौका देखकर इंद्रपुर खोरी निवासी आतिश श्रीवास्तव के घर पर हाथ साफ कर दिया। आतिश श्रीवास्तव अपने परिवार संग छठ पूजा के लिए 6 नवंबर की रात छपरा (बिहार) स्थित ससुराल गए थे। तभी अज्ञात चोरों ने उनके मकान का ताला तोड़ दिया।
7 नवंबर को पड़ोसी के फोन पर सूचना मिली कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। जैसे ही आतिश 8 नवंबर को घर लौटे, उन्होंने देखा कि घर का मुख्य ताला और अंदर के कमरे का ताला टूटा हुआ था। चोरों ने अलमारी में रखे 20 हजार रुपए नकद, एक मंगलसूत्र, सोने की चेन, एक जोड़ी टॉप्स और चांदी की पायल पर हाथ साफ कर दिया था। इस चोरी ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। आतिश ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी, और अब स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..