वाराणसी: बैंक अधिकारी बनकर ठगों ने क्रेडिट कार्ड से उड़ाए 1.26 लाख रुपये

शफी उस्मानी
वाराणसी: काजीसराय लुच्चेपुर भटौली निवासी सतीश कुमार पाण्डेय एक ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए, जिसमें ठगों ने क्रेडिट कार्ड से 1.26 लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़ित के अनुसार, 17 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे उन्हें एक कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को एक्सिस बैंक का अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके क्रेडिट कार्ड पर 5000 रुपये का उपहार प्राप्त हुआ है।

सतीश ने तुरंत बैंक मैनेजर और अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन को इस घटना की सूचना दी। अपर पुलिस उपायुक्त के आदेश पर बड़ागांव पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।











