संभल में जारी है बावड़ी की खुदाई सर्वे के लिए एएसआई की टीम पहुची खुदाई स्थल

आफताब फारुकी
डेस्क: उत्तर प्रदेश के संभल ज़िले के चंदौसी में बावड़ी की खुदाई चल रही है। बुधवार को पांचवें दिन भी ये काम अफ़सरों की निगरानी में हो रहा है और एएसआई की टीम भी सर्वे के लिए पहुंची है। दो सदस्यीय टीम ने रानी की बावड़ी का निरीक्षण किया है। एएसआई ने नगर पालिका प्रशासन से कहा है कि खुदाई में मशीनों का इस्तेमाल ना किया जाए।

संभल में इस इलाके की खुदाई प्रशासन के निर्देश पर हो रही है। प्रशासन को पत्र लिखकर बताया गया था कि खाली प्लॉट के नीचे एक बावड़ी है। प्रशासन को दिए गए पत्र में बताया गया था कि यहां प्राचीन रानी की बावड़ी है। जिसके बाद संभल के ज़िलाधिकारी ने इसकी खुदाई का आदेश दिया था। शिकायती पत्र में कहा गया था कि 19वीं शताब्दी में ये बावड़ी बनाई गयी थी। प्रशासन ने बावड़ी मिलने के बाद एएसआई से इसकी जांच को लेकर पत्र लिखा था।











