वाराणसी: 8 साल की मासूम का करना चाहता था रेप, असफल रहा तो ईंट से कुचल कर किया था हत्या, रामनगर में मासूम बच्ची हत्याकांड का अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में हुआ गिरफ्तार

ए0 जावेद
वाराणसी: वाराणसी के रामनगर थाना क्षेत्र स्थित सुजाबाद निवासी ऑटो चालक की 8वर्षीय मासूम बच्ची के क़त्ल का राज़ महज़ चंद घंटो के अन्दर ही पुलिस ने खोलते हुवे आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मुठभेड़ में आरोपी सुजबाद निवासी जहागीर अली का 22 वर्षीय बेटा इरशाद पुलिस की गोली से घायल हो गया है। आरोपी को पुलिस ने इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती करवाया है। डीसीपी काशी ने खुलासा करने वाली एसओजी और रामनगर पुलिस को 25 हज़ार नगद ईनाम की घोषणा किया है।


इस पुरे सनसनीखेज मामले की तफ्तीश और खुलासा करने वाली पुलिस टीम जिसमे रामनगर इस्पेक्टर राजू सिंह, एसआई अमीर बहादुर सिंह, अश्वनी कुमार राय, पंकज कुमार मिश्रा, उमेश राय सहित एसओजी प्रभारी मनीष कुमार मिश्रा, गौरव कुमार सिंह हेड कांस्टेबल महेंद्र पाल, चंद्रसेन, उमेश सिंह, का0 शैलेंद्र कुमार, आलोक कुमार, रमाशंकर यादव, मनीष बघेल, अंकित मिश्रा और मयंक त्रिपाठी तथा अवनीश पांडे को डीसीपी काशी द्वारा 25 हज़ार नगद ईनाम की घोषणा किया गया है।











