संभल हिंसा में मृतकों के परिजनों ने किया दिल्ली में राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी से मुलाकात, सांसदों ने किया इंसाफ के लिए हर संभव मदद का वायदा

मो0 कुमेल
डेस्क: जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में जान गंवाने वालों के परिजनों से मिलने राहुल गांधी ने चार दिसंबर को संभल आने का प्रयास किया था, लेकिन उन्हें पुलिस ने यूपी बॉर्डर पर ही रोक दिया था। अब आज मंगलवार को दिल्ली में राहुल और प्रियंका गांधी से मृतकों के परिजनों ने मुलाकात की है।

मृतक बिलाल के भाई सलमान ने बताया मंगलवार की सुबह सभी मृतकों के परिजन कांग्रेस के प्रदेश सचिव सचिन चौधरी और मुरादाबाद के कांग्रेस नेता रिजवान कुरैशी के साथ दिल्ली गए थे। शाम चार बजे सभी पीड़ित परिवारों से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने मुलाकात की। बताया कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने पूरी घटना की जानकारी ली है। साथ ही हर संभव मदद मिलने का भरोसा दिया है। राहुल गांधी ने कहा कि हम न्याय के लिए लड़ेंगे और पीड़ितों की हरसंभव मदद करेंगे।










