अरविन्द केजरीवाल ने चुनाव आयोग से मुलाकात कर कहा ‘भाजपा गरीब और दलितों के वोट मतदाता सूचि से कटवा रही है’

आदिल अहमद
डेस्क: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज भाजपा पर मतदाताओं के नाम मतदाता सूचि से कटवाने के आरोप लगते हवे चुनाव आयोग से मुलाकात किया. इस दरमियान उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा मतदाता सूचि से दलित और गरीब मतदाताओं के नाम कटवा रही है. चुनाव आयोग से मुलाकात के बाद अरविन्द केजरीवाल ने एक पत्रकार वार्ता कर मामले की जानकारी दिया.

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘आप सोच सकते हैं कि एक वोट का मतलब क्या होता है। एक वोट बनने से वो इस देश का नागरिक बनाता है, जब आप इस तरह किसी वैलिड आदमी का वोट कटवाते हैं तो उसका नागरिकता और इस देश में रहने का अधिकार आप छीन रहे हैं। इसके अलावा वोट के आधार कई लाभ उसे मिल रहे हैं। वोट कटवाकर उस लाभ से आप उस व्यक्ति को वंचित कर रहे हैं।’
केजरीवाल ने कहा, ‘शहादरा में भाजपा ने चोरी छिपे 11 हजार आठ वोटर्स की लिस्ट कटवाने के लिए चुनाव आयोग को दी। चुनाव आयोग ने चोरी-छिपे इस पर काम करना शुरू कर दिया। कई विधानसभाओं में जनकपुरी चार हजार 74 वोट काटने का, तुगलकाबाद में दो हजार चार सौ पैंतीस वोट काटने का आवेदन किया है।’











