नागरिक सुरक्षा वाराणसी स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने प्लास्टिक उन्मूलन के खिलाफ निकाला जन जागरूकता रैली

ए0 जावेद
वाराणसी: नागरिक सुरक्षा वाराणसी स्थापना दिवस के सप्ताह व्यापी कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को चौक प्रखंड के स्वयंसेवकों ने प्लास्टिक उन्मूलन के खिलाफ जन जागरूकता रैली निकाली और लोगों को प्रेरित किया गया की प्लास्टिक का प्रयोग ना करेंl

इस दरमियान पवन कुमार पांडे, भुवन नारायण सिंह, रंजन चटर्जी, मृत्युंजय चक्रवर्ती, अजीम, रघु देव अग्रवाल आदि मौजूद रहेl यह रैली बांस फाटक से निकलकर चौक तक गईl इस अवसर पर विमल कुमार त्रिपाठी पोस्टवार्डन ने बताया कि महाकुम्भ को देखते हुए इस रैली का आयोजन किया गया है कि लोग प्लास्टिक से दूर रहें माँ गंगा व शहर को गंदा ना करेंl











