बोले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ‘भाजपा लोकतंत्र और संविधान के लिए खतरा है, खंगार समाज को दिलायेगे उनका अधिकार’

तारिक खान
डेस्क: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र और संविधान के लिए खतरा है। लोगों को संविधान से वोट डालने का अधिकार मिला है, लेकिन भाजपा वोट का अधिकार छीन रही है। उपचुनाव में वोटों की लूट की। पुलिस प्रशासन को आगे करके वोट डालने से रोका। पूरे देश ने देखा कि उपचुनाव में बहादुर महिलाओं ने गोली और बंदूक का मुकाबला किया। जान जोखिम में डालकर वोट डालने में सफल रहे।

सपा मुख्यालय पर गढ़कुंडार नरेश महाराजा खेत सिंह खंगार जूदेव की 884वीं जयंती सादगी से मनाई गई। अखिलेश यादव ने महाराजा जूदेव के चित्र पर माल्यार्पण कर भावांजलि दी। खंगार समाज के नेता मेघनाथ खंगार ने कहा कि उनका समाज अखिलेश यादव को ही अपना संरक्षक मानता है। खंगार समाज पूरी ताकत से सपा के साथ रहेगा। इस अवसर पर अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी में खंगार समाज के सम्मान पूरा ध्यान रखा जाएगा। समाजवादी सरकार बनने पर भी उन्हें पूरा सम्मान मिलेगा।











