वाराणसी: युवती को बहलाफुसला कर भगा ले जाकर रेप करने वाले कल्लू और महिला से छेड़खानी करने वाले तीन अभियुक्त चढ़े चेतगंज पुलिस के हत्थे

ए0 जावेद

वाराणसी: चेतगंज पुलिस द्वारा विगत दिनों एक युवती को बहला फुसला कर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने तथा तीन अज्ञात लोगो द्वारा छेड़खानी करने के एक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता कल क्रिसमस के दिन हाथ लगी, जब उक्त मामले में नामज़द कल्लू को उसके तीन अन्य साथियो सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में मुख्य अभियुक्त कल्लू और उसके तीन अज्ञात साथियों अशोक, पप्पू और इंदल कुमार है। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार वादिनी मुकदमा द्वारा खुद के साथ कल्लू कुमार पुत्र मुन्ना बिन्द निवासी ग्राम बसकितिया थाना सोनहन जिला भभुआ कैमूर बिहार द्वारा उसको बहला-फुसलाकर ले जाना व उसके साथ दुष्कर्म करना तथा उसके तीन अन्य साथियों नाम पता अज्ञात द्वारा छेड़खानी करने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी थी जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 206/2024, धारा- 64/74 बीएनएस पंजीकृत किया गया था । साथ ही मामले में कार्यवाही विवेचना शुरू कर दिया।

दौरान विवेचना मुख्य अभियुक्त कल्लू कुमार के तीन अज्ञात साथियों की पहचान पप्पू, अशोक कुमार और इंदल कुमार के रूप में हुई। अभियुक्त कल्लू, पप्पू, अशोक कुमार भभुआ जिला कैमूर बिहार के निवासी है वही इंदल कुमार जिला रोहतास बिहार का निवासी है। पुलिस ने सभी अभियुक्तों को जगत गंज से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में इस्पेक्टर दिलीप कुमार मिश्रा, उ0नि0 शुभेन्दु दीक्षित चौकी, म0उ0नि0 मीनू सिंह, अभिषेक कुमार त्रिपाठी , उ0नि0प्रशि0 संदीप चौरसिया, हे0का0 अखिलेश कुमार भारती  और का0 इमरान अली शामिल थे।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *