वाराणसी: विद्यापीठ-इंग्लिशिया लाइन लिंक पुल अधूरा, पीएम और सीएम से किया समाजसेवी रामाश्रय मिश्रा ने अपील

शफी उस्मानी
वाराणसी: प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पिछले 12 वर्षों में बड़े पैमाने पर विकास हुआ है। हालांकि, कुछ योजनाएं अब भी अधूरी रह गई हैं, जिन पर ध्यान देने की आवश्यकता है। ऐसी ही एक योजना कैंट रेलवे स्टेशन से इंग्लिशिया लाइन और विद्यापीठ रोड को जोड़ने वाला लिंक पुल निर्माण के दौरान अधूरा छोड़ दिया गया। इससे लोगों को परेशानी हो रही है।

समाजसेवी रामयश मिश्र ने इस समस्या को गंभीर बताते हुए कहा कि यदि इस लिंक पुल को विद्यापीठ मार्ग तक पूरा कर दिया जाए, तो चौकाघाट से आने वाले वाहन सीधे सिगरा, रथयात्रा, और लंका जा सकेंगे, जिससे कैंट रेलवे स्टेशन पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की है कि इसका संज्ञान लें, ताकि अधूरे पुल का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा हो सके।










