वाराणसी: इस्पेक्टर चौक विमल मिश्रा का कातिल चाईनीज मंझे पर तगड़ा व़ार, 5 कुंटल से अधिक चाईनीज मंझे संग आरिफ गिरफ्तार
ए0 जावेद
वाराणसी: कातिल चाईनीज मंझे के खिलाफ अभियान के तहत चौक थाना इस्पेक्टर विमल मिश्रा और उनकी टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जब एक दूकान पर छापेमारी करके पुलिस ने 5 कुंटल 45 किलो प्रतिबाधित चाईनीज मंझे के साथ हफीज़ के बेटे आरिफ को गिरफ्तार किया है।
मामले में मिली जानकारी के अनुसार चौक इस्पेक्टर विमल मिश्रा को मिली चाईनीज मंझे के सम्बन्ध में गोपनीय जानकारी के आधार पर उन्होंने अपने नेतृत्व में एक पुलिस टीम जिसमे एसआई भृगुपति त्रिपाठी, सौरभ तिवारी, यशवंत सिंह सहित अरविन्द यादव आदि थे, गठित कर मिली जानकारी के अनुसार हफीज पतंग की दूकान पर छापेमारी किया।
छापेमारी के दरमियान पुलिस को मौके पर भारी मात्रा में प्रतिबंधित चाईनीज मंझे बरामद हुवे। मंझे के साथ हफीज के पुत्र आरिफ को पुलिस ने गिरफ्तार किया। ज़ब्त किये गए माल की तौल करवाने पर इसका वज़न 5 कुंटल 45 किलो निकला। जिसकी बाज़ार कीमत लाखो में बताया जा रहा है। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..