दिल्ली की नई शराब नीति पर सीएजी की रिपोर्ट ने कहा ‘इस आबकारी निति के कारण 2000 करोड़ से अधिक का हुआ नुकसान, संदीप दीक्षित ने साधा आम आदमी पार्टी पर निशाना

मो0 कुमेल
डेस्क: दिल्ली में नई शराब नीति पर सीएजी की रिपोर्ट समाने आई है, जिसमें दिल्ली सरकार को 2021-22 की आबकारी नीति के कारण 2,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा का नुकसान होने की बात कही गई है। यह रिपोर्ट सामने आने के बाद से दिल्ली में सियासी बयानबाज़ी बढ़ गई है।

उन्होंने कहा, ‘इस नीति के आने से पहले दिल्ली के हर शराब ठेकेदार को पता था कि यह नीति आ रही है।’ संदीप दीक्षित ने कहा है, ‘ये नीति शराब के ठेकेदारों, दक्षिण भारत के शराब माफिया और आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं के बीच बातचीत और लेन-देन के बाद बनी थी।’ बताते चले कि इसी शराब नीति के कारण मनीष सिसोदिया, अरविन्द केजरीवाल और संजय सिंह को ईडी ने गिरफ्तार किया था।











