उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा ‘बिना किसी बड़ी घटना के महाकुम्भ का आयोजन पूरा करा लिया गया’

आफताब फारुकी

डेस्क: उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा है कि बिना किसी बड़ी घटना के महाकुंभ के आयोजन को पूरा करा लिया गया है। उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा है, ‘महाकुंभ 2025 का अंतिम अमृत स्नान आज सुबह से शुरू हो चुका है। आज महाकुंभ 2025 अपने अंतिम पड़ाव पर आ चुका है।’

उन्होंने कहा है, ‘प्रयागराज में इस पूरे 45 दिनों में 65 करोड़ से अधिक लोगों ने श्रद्धा की डुबकी लगाई है। हमारे साथियों ने पिछले 45 दिनों में बिना किसी शस्त्र के व्यवहार से सबका मन जीता है। यह शासन के लिए बहुत गर्व का विषय है। डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा है, ‘इस दौरान हमारी संस्था या पुलिस की पूरी क्षमता का यहां पर टेस्ट की गई। सभी लोग इस पर खरे उतरे हैं और बिना किसी बड़ी घटना के हमने पूरा महाकुंभ संपन्न कराया है। महाकुंभ के दौरान 30 हजार से अधिक खोए पाए लोगों को हमने उनके परिवारों से मिलाया है।’

बताते चले कि कुंभ के दौरान 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर हुई भगदड़ में 30 लोगों की मौत हो गई थी और 60 से अधिल लोग घायल हुए थे। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स इस बात का दावा करती है कि मौनी अमावस्या के दिन संगम नोज के पास हुई भगदड़ के अलावा कुछ और जगहों पर भी भगदड़ जैसे हालात बने थे। चश्मदीदों ने बताया था कि कम से कम दो और जगहों पर ऐसे हालात बने थे। इसके अलावा कुंभ के दौरान आग लगने की भी घटना हुई थी।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *