महाराष्ट्र: पुणे के बस स्टैंड पर बस के अन्दर युवती से बलात्कार, आरोपी दत्तात्रेय चढ़ा पुलिस के हत्थे

तारिक खान
डेस्क: महाराष्ट्र में पुणे के स्वारगेट बस स्टैंड पर एक युवती के साथ बस में बलात्कार के मुख्य अभियुक्त को गिरफ़्तार कर लिया गया है। पुणे पुलिस ने गुरुवार की रात को अभियुक्त दत्तात्रेय गाडे को गिरफ़्तार किया। पुलिस ने बताया कि यह हमला एक युवती पर हुआ जो पुणे से फलटण जा रही थी। इस घटना के सामने आने के बाद पुणे पुलिस इस मामले के अभियुक्त दत्तात्रेय गाडे की तलाश कर रही थी।

उसने उससे मीठी-मीठी बातें कीं और उसे अपने विश्वास में ले लिया। जब उसने उससे पूछा कि वह कहाँ जा रही है, तो उसने कहा कि वह फलटण जा रही है। तब अभियुक्त ने उसे बताया कि फलटण बस यहाँ नहीं बल्कि कहीं और रुकती है। और वो उसे बस दिखाने के बहाने कहीं और ले गया। जहा उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।











