तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर तंज़ कसते हुवे कहा ‘जनता अब बिहार में खटारा गाडी नहीं चलाना चाहती है’

अनिल कुमार
डेस्क: राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मंत्रिमंडल के विस्तार पर नीतीश सरकार घेरा है। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘मंत्रिमंडल का विस्तार सीएम नीतीश कुमार का अपना विशेषाधिकार है। लेकिन जिन लोगों को उन्होंने मंत्री बनाया है उनका जरा बैकग्राउंड भी चेक करा लेना चाहिए था।’

बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। पिछले विधानसभा चुनाव 2020 में अक्टूबर-नवंबर में हुए थे। चुनाव के बाद,एनडीए की सरकार बनी जिसमें नीतीश सीएम बने। अगस्त 2022 में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जेडी(यू) ने एनडीए से नाता तोड़ लिया और आरजेडी के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ सरकार बना ली। लेकिन जनवरी 2024 में नीतीश के नेतृत्व वाली जेडी(यू) ने आरजेडी के नेतृत्व वाले महागठबंधन से नाता तोड़ लिया और फिर से बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के साथ सरकार बना ली।











