हैवानियत की पार हुई हद: खाना बनाने आई युवती से सामूहिक दुष्कर्म

प्रमोद कुमार
देवरिया: जिले से हैवानियत हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां 2 लोगों ने महिला रसोइया के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को धर दबोचा है। पुलिस दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

उसके बाद घटनास्थल से फॉरेंसिक की टीम ने सबूत इकट्ठे किए हैं। वहीं घटना को लेकर आसपास के लोगों में काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है जिससे तथ्यों की पुष्टि हो सके और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके।











