वाराणसी: आदमपुर थाना क्षेत्र के मछोदरी और आदमपुर चौकी इंचार्ज ने किया नाविकों संग बैठक

सबा अंसारी
वाराणसी: वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र के मछोदरी चौकी इंचार्ज तथा आदमपुर चौकी इंचार्ज ने सामूहिक रूप से इलाके के समस्त नाविकों संग बैठक कर प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों के सम्बन्ध में बताया तथा उक्त समस्त नियमो को पूरी तरह पालन करने हेतु समस्त नाविकों को प्रोत्साहित किया।

- नाव में उसकी क्षमता से अधिक सवारी न बैठाए।
- सभी सवारियों सहित नाविकों को लाइफ जैकेट धारण करना अनिवार्य है।
- सभी नावों में रेट लिस्ट होना अनिवार्य है ताकि रेट की समस्या उत्पन्न न हो।
- सवारियों से किसी प्रकार की अभद्रता न की जाए।
- नावों में सवारी बैठाने को लेकर आपस में वाद विवाद न करें।
- नावों का संचालन कुशल नाविक द्वारा ही किया जाए किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।
- रात्रि में नौकायन करते हुए विशेष सतर्कता के साथ नौका संचालन किया जाए।











