श्रद्धालुओ का गहना चुराने वाली चोर गिरोह की तीनो महिला सदस्य चढ़ी चौक पुलिस के हत्थे, बरामद हुआ चोरी किया गया जेवर

ए0 जावेद

वाराणसी: काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन हेतु आये श्रद्धालुओ के गहने चोरी करने वाली तीन शातिर महिला चोर को चौक इस्पेक्टर विमल मिश्रा ने घटना के महज़ चंद घंटो के अन्दर ही गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी गए गहने बरामद करने में सफलता हासिल किया है। तीनो शातिर के पास से पुलिस ने सोने की तीन चेन, दो चांदी की अंगूठी और एक कान की सोने की बाली बरामद किया है।

गिरफ़्तारी के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार चौक पुलिस को कल लिखित शिकायत मिली कि एक दर्शनार्थी के पास से कुछ गहने चोरी हो गए है। शिकायत पर तत्काल मामला दर्ज कर चौक इस्पेक्टर विमल मिश्रा ने अपने नेतृत्व में एसआई वैभव कुमार, रामाकात यादव, आनद कुमार यादव, चदन पाण्डेय, म0 का0 वदना गौड़ के साथ मामले की छानबीन शुरू किया और कैमरों की निगरानी करने के बाद ठठेरी बाज़ार मोड़ से तीनो शातिर महिला अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

अभयुक्ता भावना शेरवई पर चोरी का यह पहला मामला है। जबकि ललिता मुदियार पर चौथा मामला है। वही अभियुक्ता शबाना का बड़ा अपराधिक इतिहास रहा है और वह इसके पहले जेल जा चुकी है। उसके यह छठवा अपराध पंजीकृत हुआ है। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *