उत्तराखंड: चमोली में हुवे हिमस्खलन में फंसे 57 मजदूर, 16 को सुरक्षित किया गया रेस्क्यू

आदिल अहमद
डेस्क: उत्तराखंड के चमोली स्थित माणा में हिमस्खलन आने के कारण वहां सड़क निर्माण में जुटे 57 मजदूर फंस गए। हालांकि, 16 मजदूरों को बचा लिया गया है। उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अब भी 41 मज़दूर फंसे हुए हैं।

उन्होंने कहा, ‘यहां सेना की आवाजाही के लिए सड़क मार्ग से बर्फ़ हटाने वाले 57 मजदूरों के घटना स्थल के समीप होने की जानकारी मिली है। अभी तक घटना में किसी प्रकार की मानवीय क्षति की जानकारी नहीं मिली है। सेना के साथ ही आईटीबीपी, एनडीआरफ, एसडीआरफ की रेस्क्यू टीम को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है।’











