ट्रंप द्वारा चीन पर 10 फीसद और टैरिफ के एलान पर चीन ने कहा ‘इससे दोनों देशों के बीच वार्ताओं पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा’, अमेरिका का आरोप ‘चीन कर रहा वीगर मुसलमानों का जनसंहार’, बोला चीन ‘सदी का यह सबसे बड़ा झूठ है’

आफताब फारुकी

डेस्क: गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि वो चीन पर 10 फ़ीसदी और टैरिफ़ का एलान करने वाले हैं। अब चीन की इस पर प्रतिक्रिया आई है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि और अधिक टैरिफ़ से दोनों देशों के बीच वार्ताएं गंभीर तरीके से प्रभावित होंगी।

गौरतलब है कि अमेरिका पहले ही चीन से आने वाले सामान पर टैरिफ़ लगा चुका है। इसके अलावा चीन के विदेश मंत्रालय ने अमेरिका के वीगर मुसलमानों पर दिए बयान को भी नकार दिया है। अमेरिका ने कहा था कि चीन वीगर मुसलमानों के ख़िलाफ़ जनसंहार कर रहा है। इसके जवाब में चीन के विदेश मंत्रालय में कहा है कि अमेरिका के आरोप ‘सदी का सबसे बड़ा झूठ’ हैं। चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि राजनेताओं को शिनजियान के बारे में ‘झूठ फैलाना बंद करना होगा।

इससे पहले गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि वो चीन से आने वाले सामान पर 10 फ़ीसदी और टैरिफ़ लगाएंगे। पहले ही ट्रंप के आदेश के बाद चीनी आयात पर 10 फ़ीसदी टैरिफ़ लागू हो चुके हैं। ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि वो चीन और मेक्सिको पर कुल 25 फ़ीसदी तक टैरिफ़ लगा सकते हैं।ये बढ़े हुए कर चार मार्च से लागू किए जा सकते हैं।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *