शर्मनाक: पीडिता किया शिकायत ‘साहब पति अपने दोस्तों से सम्बन्ध बनाने का बनाता है दबाव, मुझे ऐसे पति से तलाक चाहिए

मो0 कुमेल
कानपुर: कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र में एक बेहद ही अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि उसका पति पति दोस्तों के साथ संबंध बनाने के दबाव बनाता था। जिससे नाराज होकर वह अपने मायके लौट आई। उसके बाद पति ने दोस्तों के साथ उत्पात मचाया और जान से मारने की धमकी दी। जिसकी शिकाय़त उसने पुलिस से की है।

पति की बात नहीं मानी तो मारपीट की। जिसके बाद वह बेटियों को लेकर अपने मायके लौट गई और पति से तलाक लेने के लिए कोर्ट से अपील की। जिसके बाद पति दोस्तों के साथ मायके आया और घर में पथराव कर जान से मारने की धमकी दी। मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले में कार्रवाई करने की बात कह रही है।











