मध्य प्रदेश: बैतूल में कोयला खदान के अन्दर स्लैब गिरने से 3 मजदूरों की मौत

मो0 कुमेल
डेस्क: मध्य प्रदेश के बैतूल में आज एक कोयला खदान में स्लैब गिरने से कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार खदान के अंदर कई लोगों के फंसे होने की जानकारी भी आ रही है। हादसे के बाद खदान की रेस्क्यू टीम, एसडीआरऍफ़ और पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद हैं।

बताया जा रहा है कि इसी दौरान वहां की छत ढह गई जिसमें कई लोग दब गए। अब तक तीन कर्मचारियों की मौत होने की बात सामने आई है। इन कर्मचारियों की पहचान शिफ्ट इंचार्ज गोविंद, ओवर मेन हरि चौहान और माइनिंग सरदार रामदेव पंडौले के रूप में हुई है। ये सेक्शन जॉय माइनिंग सर्विस का बताया जा रहा है। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक इसमें ऑस्ट्रेलियाई मशीन लगी हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कोयला खदान में गिरी छत का साइज 10 मीटर बताया गया है। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी और एसपी निश्चल एन झरिया साइट के लिए रवाना हो गए। एसपी झरिया ने बताया कि राहत और बचाव कार्य जारी है।











