संभल के सीओ अनुज चौधरी के बयान ‘जुमा साल में 52 बार आता है, होली एक बार आती है’, पर बोले सांसद इमरान मसूद ‘सुप्रीम कोर्ट को इस मामले में स्वतः संज्ञान लेना चाहिए’

तारिक खान
डेस्क: उत्तर प्रदेश में संभल के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सर्कल अफ़सर) अनुज चौधरी के ‘होली’ और ‘जुमा’ वाले बयान पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सुप्रीम कोर्ट से संज्ञान लेने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि अधिकारी ने जब शपथ ली थी तो धर्मनिरपेक्षता और सब लोगो के साथ बराबरी की शपथ ली थी। यह तो शपथ तोडना हुआ।

दरअसल, संभल में शांति समिति की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में अनुज चौधरी ने कहा था, ‘जिस प्रकार से मुस्लिम ईद का इंतज़ार करते हैं, उसी तरह हिंदू होली की प्रतीक्षा करते हैं। होली का दिन साल में एक बार आता है, जबकि जुमा साल में 52 बार आता है। यदि किसी को लगता है होली के रंग से उसका धर्म भ्रष्ट होता है तो वह उस दिन घर से ना निकले। मेरी सोच ये है कि रंग से कोई छोटा बड़ा नहीं होता है।’











