सम्भल: अज्ञात बाइक सवारों ने लगाया भाजपा नेता को इंजेक्शन और भाग गए, अस्पताल जाते समय रास्ते में हुई मौत

तारिक खान
डेस्क: संभल जिले में भाजपा नेता गुलफाम सिंह यादव की जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई घटनास्थल पर पहुंचे। अज्ञात तीन बाइक सवारों पर इंजेक्शन लगाने का आरोप है। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस को इस मामले में कुछ सुराग भी मिले हैं।

परिजनों के अनुसार इंजेक्शन लगाए जाने के बाद गुलफान सिंह तड़पने लगे। जिसके बाद उन्हें सीएचसी ले जाया गया। हालत बिगड़ती देख बाद में उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मामला तहसील गुन्नौर के थाना जुनावई क्षेत्र के दबथरा हिमाचल गांव का है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि गुलफाम सिंह यादव 2004 के विधानसभा उपचुनाव में मुलायम सिंह यादव के खिलाफ गुन्नौर से चुनाव लड़े थे।











