हैरतअंगेज गुंडई: घर के अन्दर सो रहे व्यक्ति का अज्ञात हमलावर काट ले गए प्राइवेट पार्ट, गंभीर रूप से घायल हुवे व्यक्ति का चल रहा इलाज, पीड़ित के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

तारिक खान

डेस्क: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक हैरतअंगेज गुंडई का मामला प्रकाश में आया है। यहाँ के थाना वेव सिटी इलाके में घर के अन्दर सो रहे व्यक्ति का प्राइवेट पार्ट ही अज्ञात हमलावर काट कर ले गए। मामला शाहपुर बम्हेटा गांव में 28 फरवरी का बताया जा रहा है। घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घायल व्यक्ति के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दिया है।

घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार घटना वाले दिन 42 वर्षीय पीड़ित व्यक्ति अपने घर में सो रहा था। देर रात अचानक ही तीन-चार लोग उसके घर में घुसे और बेहोश करने के बाद उसका प्राइवेट पार्ट काटकर फरार हो गए। घर में मौजूद अन्य लोगों ने जब चीख-पुकार की आवाज सुनी तो मौके पर दौड़े, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। आनन-फानन में लहूलुहान अवस्था में व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के मुताबिक गांव शाहपुर बम्हेटा में रहने वाला 42 वर्षीय संजय यादव नाम का एक व्यक्ति 28 फरवरी की रात अपने घर सो रहा था। अचानक घर में तीन-चार लोग घुसे और संजत यादव के गुप्तांग काटकर ले गए। अस्पताल में भर्ती संजय यादव अभी भी उपचार जारी है। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति के बेटे की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

मामले की जानकारी देते हुए वेव सिटी की एसीपी उपासना पांडे ने बताया कि संजय यादव निवासी ग्राम शाहपुर बम्हैटा ने एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया है, जिसके शिकायतकर्ता उनके पुत्र प्रिंस यादव है। इसमें प्रिंस यादव ने बताया कि दिनांक 28 फरवरी को रात करीब 11-12 बजे के आस-पास उनके पिताजी संजय यादव अपने कमरे में सो रहे थे। अचानक 3-4 लोग घुस आए और नशीला पदार्थ सूंघाकर बेहोश कर दिया। फिर पिताजी के प्राईवेट पार्ट को काट दिया, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसीपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर उक्त प्रकरण के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *