बसपा मुखिया मायावती ने आकाश आनंद के पिता आनंद कुमार को नेशनल कोआर्डिनेटर पद से हटाया, अब यह ज़िम्मेदारी रंधीर बेनीवाल और रामजी गौतम को सौपी

आदिल अहमद
डेस्क: 2019 में मायावती ने आकाश को पार्टी का नेशनल कोआर्डिनेटर बनाया था और अपने छोटे भाई यानी आकाश के पिता आनंद कुमार को बीएसपी का उपाध्यक्ष बनाया था। अब बसपा मुखिया मायावती ने आकास आनंद और उनके पिता आनंद कुमार को नेशनल कोआर्डिनेटर पद से हटा दिया है।

एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने कहा, ‘राज्यसभा सांसद रामजी गौतम और रणधीर बेनीवाल बीएसपी नेशनल कोआर्डिनेटर के रूप में सीधे तौर पर मेरे दिशा निर्देशन में देश के विभिन्न राज्यों की ज़िम्मेदारियां संभालेंगे।’ साथ ही उन्होंने कहा कि आनंद कुमार पहले की तरह बीएसपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे।










