संयुक्त राष्ट्र और अरब देशो ने गज़ा में मानवीय सहायता की एंट्री रोकने के लिए इसराइल की किया निंदा

आदिल अहमद

डेस्क: कई अरब देशों और संयुक्त राष्ट्र ने ग़ज़ा पट्टी में सभी मानवीय सहायता की एंट्री रोकने के लिए इसराइल की निंदा की है। मिस्र और क़तर ने कहा है कि रविवार को इसराइल की ओर से उठाया गया यह कदम युद्धविराम समझौते का उल्लंघन है, जबकि संयुक्त राष्ट्र के मानवीय सहायता प्रमुख टॉम फ्लेचर ने इसे “चिंताजनक” बताया है।

इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा है कि उनके देश ने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि हमास मानवीय सहायता की सप्लाई से सामान चुरा रहा था और उसका इस्तेमाल “अपनी आतंकवादी मशीनरी को बढ़ावा” देने के लिए कर रहा था। साथ ही इसराइल ने हमास पर ग़ज़ा में युद्धविराम बढ़ाने के अमेरिकी प्रस्ताव को खारिज करने का भी आरोप लगाया।

वहीं हमास के प्रवक्ता ने कहा कि इसराइल की नाकेबंदी “सस्ती ब्लैकमेल” और युद्धविराम समझौते के विरुद्ध है। रविवार को एक बयान में क़तर के विदेश मंत्रालय ने भी इसराइल के इस फै़सले की कड़ी निंदा की है और इसे युद्धविराम समझौते और अंतर्राष्ट्रीय मानवीय क़ानून का साफ़ उल्लंघन बताया है। एएफपी न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक, मिस्र में विदेश मंत्रालय ने इसराइल पर भुखमरी को “फ़लस्तीनी लोगों के ख़िलाफ़ एक हथियार” के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। सऊदी अरब ने भी इसराइल के इस कदम पर निंदा की है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *