वर्ष 1901 के बाद सबसे गर्म रही इस वर्ष की फरवरी, फरवरी की गर्मी में सता सकती है मई जून के शिद्दत की चिंता

मो0 कुमेल
डेस्क: इस वर्ष फरवरी में ही मौसम ने ऐसा करवट लिया है कि 124 सालो के इतिहास में सबसे गर्म फरवरी महीना रहा है। इसके पहले इससे अधिक गर्म फरवरी का महीना वर्ष 1901 में रिकार्ड किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2025 में फरवरी में औसत तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा रहा। इस लिहाज से 1901 के बाद इस साल की फरवरी भारत की सबसे गर्म फरवरी बन गई है।

मार्च से मई 2025 के दौरान उष्ण लहर / हीट वेव का आउटलुक
Outlook for Heat Wave duration during March to May 2025
अधिक जानकारी के लिए, लिंक पर जाइए:https://t.co/V9MmP8AqYz
For more information, visit: https://t.co/AFz2ADXnSg#imd #weatherupdate #weatherforecast #forecast… pic.twitter.com/vE61WGuBhS
— India Meteorological Department (@Indiametdept) February 28, 2025
यही नहीं दिल्ली में रात के तापमान ने भी 74 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, 74 सालों के बाद गुरूवार को फरवरी महीने में दिल्ली की सबसे गर्म रात रही। सफदरजंग इलाके में न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 1951 के बाद यह फरवरी का सबसे गर्म तापमान है। 1951 से ही भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मौसम के रिकॉर्ड रखने शुरू किए थे। 19.5 डिग्री सेल्सियस तापमान सीजन के नॉर्मल टेंपरेचर की तुलना में 7 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।
आईएमडी के मुताबिक, इससे पहले 2015 में 19 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। 1973 में 18.6 डिग्री, 1992 में 18.2 डिग्री सेल्सियस और 1988 में 18 डिग्री सेल्सियस तापमान था। हालात ये हैं कि पिछले पांच दिनों से राजधानी में न्यूनतम और अधिकतम तापमान दोनों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार से रात के तापमान में भी सामान्य से ज्यादा गर्मी देखी जा रही है। आईएमडी के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के असर से यह बदलाव आया है। अब ऐसे में मई और जून की गर्मी के सम्बन्ध में चिंता हो सकती है। जब फरवरी ने ऐसा असर दिखाया है तो मई और जून तो अपने तपिश के लिए नाम कमा कर बैठा है।









